- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज रफ्तार...

x
UP News:अंबेडकर नगर के इब्राहिमपुर के पुरा बक्सराय के पास रविवार रात एक तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोस्त अंकुर यादव और प्रांजल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदरपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्रांजल वर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता रामवचन वर्मा ओडिशा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और माँ ऋचा वर्मा गृहिणी हैं।
प्रांजल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता ओडिशा से लौट रहे हैं। उसकी माँ और बहन काजल वर्मा बेसुध हैं।अंकुर यादव ने रविवार को ही एक नई बाइक खरीदी थी, जो उसके और उसके परिवार के लिए एक खुशी का मौका था। किसे पता था कि यही बाइक अंकुर की मौत का कारण बन जाएगी? अंकुर के पिता मस्तराम यादव दिल्ली में काम करते हैं, जबकि उनकी एक 20 वर्षीय बहन शीलू यादव और 12 वर्षीय छोटा भाई अर्पित यादव है।
अंकुर ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक बाइक हादसे की मुख्य वजह ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार थी। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के मकसद से चलाया गया नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान एक हफ्ते पहले ही खत्म हुआ है। अभियान के बावजूद युवा हेलमेट पहनने से परहेज कर रहे हैं। मृतक को हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
TagsUPबाइकपेड़टकराईदोमौतUP: Biketreecollisiontwo deaths. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





