- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: हैवानियत का...
उत्तर प्रदेश
UP News: हैवानियत का खेल, दोस्त को शराब पिलाकर पत्नी से मिटाई हवस
Sarita
16 March 2025 10:15 AM IST

x
UP News: हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 5 युवकों ने अपने दोस्त को खूब शराब पिलाई और फिर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें कि पूरा मामला महाराजपुर के एक गांव का है. जहां एक युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. होली के दिन युवक के 5 दोस्त पहुंचे. इस दौरान युवक के दोस्तों ने उसे खूब शराब पिलाई|
जब वह बेसुध हो गया तो युवक की पत्नी को बंधक बनाकर गेहूं के खेत में एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गए. महिला को होश आया तो वह घर पहुंची और अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी. यह सुनते ही पति के होश उड़ गए. जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपियों को पकड़ लिया. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsUPहैवानियतदोस्तपत्नीहवस UPbrutalityfriendwifelustजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





