उत्तर प्रदेश

Up News: ड्यूटी पर जा रही महिला कॉन्स्टेबल को ट्रक ने रौंदा,मौत

Sarita
21 Sept 2025 11:23 AM IST
Up News: ड्यूटी पर जा रही महिला कॉन्स्टेबल को ट्रक ने रौंदा,मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा वेव सिटी थाना क्षेत्र के लाल कुआं इलाके में नेशनल हाईवे 9 पर हुआ, जहां ओम साईं फार्म हाउस के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका का नाम अनुराधा था। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं। अनुराधा 2011 में पुलिस सेवा में शामिल हुई थीं। वह अपनी स्कूटी से गाजियाबाद के गोविंदपुरम से गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाने जा रही थीं।
हादसे की सूचना मिलने पर वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार को सूचित कर दिया गया है।
Next Story