- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गलत लेन से आ...
उत्तर प्रदेश
UP News: गलत लेन से आ रहे डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, बच्चे का सिर कुचला, दर्दनाक मौत
Sarita
9 March 2025 9:53 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर सड़क हादसा हुआ, जहां गलत लेन से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार दंपती समेत सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. भागने के प्रयास में डंपर चालक ने बच्चे के सिर पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे बच्चे का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दरअसल, सैदपुर के अलायचक निवासी 45 वर्षीय पप्पू कुमार की आंखें खराब हैं, जिसका इलाज वह शादियाबाद स्थित आंख अस्पताल में करा रहे हैं|
शनिवार को वह यहां से बिशुनपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील उर्फ गुड्डू का ऑटो रिजर्व कर अपनी 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, 6 वर्षीय समीर कुमार, 5 वर्षीय करण कुमार व परसनी निवासी अपनी 45 वर्षीय बहन कुसुम को लेकर आंख दिखाने शादियाबाद गए थे। वहां से शाम साढ़े तीन बजे लौटते समय पहाड़पुर में जैसे ही चालक सुनील ने ऑटो को दूसरे लेन में लाने का प्रयास किया, गलत लेन में आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और सभी उसमें फंस गए। टक्कर लगने से किनारे बैठा शिवम उछलकर वहां लगे इंटरलॉकिंग पर जा गिरा। इधर, टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में डंपर चालक शिवम का सिर कुचलते हुए मौके से भाग निकला। इससे शिवम का सिर कई टुकड़ों में फट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और किसी तरह ऑटो को सीधा कर घायलों को उसमें से निकाला गया।
फिर उन्हें सैदपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के बाद मृतक शिवम के पिता ने रोते हुए बताया कि उन्होंने ऑटो चालक से नंदगंज के बजाय भितरी होते हुए सैदपुर जाने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना और नंदगंज से सैदपुर आने को कहा। हमें क्या पता था कि उसकी बेवजह की जिद के कारण मेरा बेटा इस दुनिया से चला जाएगा। उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUPडंपरऑटोटक्करमौतUPdumperautocollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





