- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नशे में धुत...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपने जन्म देने वाले पिता की हत्या कर दी. आरोपी बेटा नशे का आदी था और नशे की हालत में उसने अपने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसने अपने पिता के सिर पर कई बार वार किया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक बीसलपुर थाना क्षेत्र के पुरनिया रामगुलाम गांव निवासी हरीश और उसके बेटे विशाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान शराब के नशे में विशाल ने अपने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया. सिर में गंभीर चोट लगने से हरीश की मौके पर ही मौत हो गई|
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया. बीसलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से आरोपी विशाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. मृतक के भाई भूप राम की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि पिता की हत्या के आरोपी विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।
TagsUpनशेव्यक्तिपिताहत्या Updrunkpersonfathermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





