- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पेट्रोल पंप...

x
UP News: आगरा के मारुति एस्टेट (जगदीशपुरा) स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह कार की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। मृतका बेटे के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आई थीं। बेटे के कतार में लगने पर पंप पर बैठ गईं। तभी एक कार पीछे से आ गईं। वह उसकी चपेट में आ गईं।परिवार में कोहराम मच गया।
घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की है। हनुमान नगर, जगदीशपुरा निवासी रोहित ने बताया कि उनका तयेरा भाई ललित और ताई मुन्नी देवी बाइक से रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। घर के पास ही एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप पर रुक गए। ललित बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए कतार में लगा हुआ था। इसी बीच मुन्नी पंप के आगे की तरफ फर्श पर बैठ गईं। उनके पीछे एक कार भी खड़ी थी। अचानक चालक ने कार को आगे बढ़ाया।
मुन्नी देवी कार की चपेट में आ गईं। कार के आगे के पहिये उनके ऊपर से निकल गए।मां को देखकर ललित भी दाैड़ता हुआ आया। वह कार से ही मुन्नी देवी को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मगर तब तक कार चालक भाग निकला। परिजन ने तहरीर दी थी। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story





