- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कैंटर ने तीन...
उत्तर प्रदेश
UP News: कैंटर ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, तीसरा घायल
Sarita
11 Nov 2025 7:28 AM IST

x
UP News: मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बालैनी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर एक कैंटर ने पेंटर नितिन (24), दिनेश (27) और भूपेंद्र (रिठानी, जिला मेरठ) को कुचल दिया। नितिन और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भूपेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को जब्त कर लिया।
मेरठ जिले के रिठानी निवासी दिनेश, नितिन और भूपेंद्र सोनीपत जिले के बहालगढ़ में पेंट का काम करते थे। सोमवार दोपहर वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बालैनी टोल प्लाजा के पास पहुँचे, एक कैंटर को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक टोल प्लाजा से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई।
दिनेश, नितिन और भूपेंद्र सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। राहगीर और टोल कर्मचारी मौके पर पहुँचे। कैंटर की चपेट में आने से दिनेश और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।लोगों ने घायल भूपेंद्र का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सोमवार देर शाम थाने पहुंचे पेंटर दिनेश के भाई मोहित ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
TagsUPकैंटरतीनकुचलादोमौततीसराघायल UP: Canter crushed three young mentwo dead and a third injured. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





