- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दिवाली की...
उत्तर प्रदेश
Up News: दिवाली की रात आया फोन, सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी
Sarita
22 Oct 2025 11:52 AM IST

x
Up News: दिवाली की रात एक युवक फोन आने के बाद घर से निकला। सुबह उसका शव गन्ने के खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दिवाली की रात घर से निकले एक युवक का शव मंगलवार सुबह केले के खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के त्रिवेदीपुरवा सरवा की है। यहां के निवासी शुभम सिंह (21) पुत्र पुन्नर सिंह को सोमवार रात एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह शुभम का शव गाँव से लगभग 200 मीटर दूर केले के खेत में मिला।
खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पहुँच गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल पर आई कॉल की जाँच की जा रही है। सर्विलांस टीम की मदद से जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन चला। सूचना मिलने पर सीओ कैसरगंज रवि खोखर और पयागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। मोबाइल पर आई कॉल की जाँच की जा रही है।
TagsUpदिवालीरात फोनसुबहयुवकशव UPDiwalinight callmorningyoung manbody. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





