- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बारात ले जा...

x
UP News: महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर पुल के पास बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे एक अनियंत्रित बाराती बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पुत्र जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक बस में फंसी खाली बाइक को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा। लोगों ने बस को मौके पर घेरकर रुकवा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बस्तिया के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव बाघापार निवासी 40 वर्षीय भगवती प्रसाद पुत्र राम सूरत अपने 13 वर्षीय बेटे रितेश के साथ बाइक से धनघटा में बारात से घर जा रहे थे। जैसे ही भगवती प्रसाद बाइक लेकर अलीनगर पुल से आगे पहुंचे।
उसी समय सामने से आ रही अनियंत्रित बाराती बस ने बाइक समेत पिता-पुत्र को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने लगा। बाइक बस में फंसने के कारण अलीनगर गांव मोड़ तक करीब आधा किलोमीटर तक घिसटती रही। ग्रामीणों ने किसी तरह बस को रुकवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल रितेश को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
TagsUPबसबाइक सवाररौंदाUPbusbikerran over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





