उत्तर प्रदेश

Up News: बालाजी जा रही बोलेरो कंटेनर से टकराई, पांच श्रद्धालु घायल

Sarita
15 Oct 2025 9:42 AM IST
Up News:  बालाजी जा रही बोलेरो  कंटेनर से टकराई,  पांच श्रद्धालु घायल
x
Up News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
बहराइच जिले के मोतीपुर मिहीपुरवा तहसील अंतर्गत मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर जालीनगर पुल के पास करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय आनंद पुत्र मुल्लूदास, 46 वर्षीय रामदयाल पुत्र सुंदरलाल और 13 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री रामदयाल निवासी बोझिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों 62 वर्षीय श्री प्रकाश बाजपेयी पुत्र दयाशंकर और 62 वर्षीय राम कुबेर पुत्र बिग्गू प्रसाद को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
इस संबंध में पूछे जाने पर घायल श्री प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि वे सभी बोझिया निवासी हैं और बोलेरो से श्री बालाजी मंदिर जा रहे थे। जालीनगर पुल के पास एक कंटेनर खड़ा था। कोहरे के कारण चालक को दिखाई न देने के कारण यह दुर्घटना हुई।
Next Story