- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : शराब के नशे...

x
Up News : हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के बरी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 26 वर्षीय उमेश यादव की हत्या उसके दोस्तों ने शराब के नशे में कर दी।उमेश यादव सितंबर महीने में भैंस चराने के लिए जंगल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन जंगल में उसका शव मिला। शुरुआती नजर में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, इसलिए परिवार ने सोचा कि उसकी मौत शराब पीने की वजह से हुई। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, तो रिपोर्ट ने सबको हिला कर रख दिया। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि युवक की मौत सिर पर किए गए वार की वजह से हुई थी, यानी यह हत्या थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिवार ने वारदात के तीन दिन बाद अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जांच के दौरान पुलिस ने उमेश के तीन दोस्तों सतीश (उर्फ सिपाही), रमेश और प्रदीप को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस के अनुसार उमेश यादव और उसके कुछ दोस्त जंगल में शराब पी रहे थे। इस दौरान उमेश और उसके दोस्तों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर सतीश, रमेश और प्रदीप ने मिलकर उमेश की हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा कर फरार हो गए।पूछताछ में पता चला कि हत्या में शेरा, ओमप्रकाश और कुलदीप भी शामिल थे। फिलहाल ये तीनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के सीओ आलोक नारायण ने बताया कि 10 अक्टूबर को मृतक के परिवार ने तहरीर दी थी। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी शराब पी रहे थे और बहस के दौरान हत्या कर दी। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों के नाम बताए हैं। गिरफ्तार किए गए हैं सतीश, रमेश और प्रदीप, जबकि शेरा, ओमप्रकाश और कुलदीप की तलाश जारी है।
TagsUpनशेयुवकहत्याUPdrunkyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





