उत्तर प्रदेश

UP News: 7 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sarita
20 April 2025 9:42 AM IST
UP News: 7 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी युवक गिरफ्तार
x

UP News : उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी युवक भूपेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 21 वर्षीय भूपेंद्र बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोसी के घर की छत पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो वह गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसे सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां लड़की का इलाज चल रहा है।

Next Story