- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP news: खेलते समय...
उत्तर प्रदेश
UP news: खेलते समय फिसलकर नाले में बह गई 6 साल की बच्ची
Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 9:33 AM IST

x
UP news: नगर निगम की लापरवाही का नतीजा बुधवार को वजीरगंज क्षेत्र की एक 6 साल की बच्ची को भुगतना पड़ गया। खुले नाले के किनारे खेल रही इस बच्ची का पैर फिसल गया और वह नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई। वह बहकर बड़े नाले में पहुंच गई। मोहल्ले वालों ने नाले में उतरकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बच्ची का पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बच्ची के पिता इरफान ने बताया कि 6 साल की बेटी नसरा बारिश के दौरान बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे नाले में गिर गई। मौके पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और नगर निगम की टीम भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पहले बच्ची छोटे नाले में गिरी थी लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह बहकर गहरे नाले में पहुंच गई। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम रेस्क्यू करने में जुटी है।
TagsUPखेलतेफिसलकरनालेबच्ची UPslid while playingdraingirl जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारa
Next Story





