- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ...
उत्तर प्रदेश
Up News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 7 अन्य घायल
Sarita
4 April 2025 8:22 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से बहराइच आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली गुरुवार को पलट जाने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र में एक मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 30-35 लोग आ रहे थे। बहराइच जिले में प्रवेश करते ही थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत बहराइच-भिनगा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन गहरे गड्ढे में पलट गया।
यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 1 व्यक्ति की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशवाहा ने बताया कि ट्रॉली के नीचे दबने से श्रावस्ती जिले के गिलौला निवासी विद्या राम यादव (55) की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुशवाहा के अनुसार घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
TagsUpट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटनेव्यक्तिमौत7 घायल Uptractor-trolleyoverturnsmandeath7 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





