उत्तर प्रदेश

UP News: सोने के बिस्किट और आईफोन का लालच देकर 50,000 रुपये ठगे

Sarita
8 March 2025 8:52 AM IST
UP News:  सोने के बिस्किट और आईफोन का लालच देकर 50,000 रुपये ठगे
x
UP News: पार्सल में सोने के बिस्किट और एक आईफोन है। पार्सल पाने के लिए कहा गया कि कस्टम ड्यूटी के तौर पर 50 हजार रुपये भेजो और पैसा न भेजने पर पार्सल वापस कर दिया जाएगा। लालच में आकर महिला बैंक पहुंची और खाते से 50 हजार रुपये निकालकर बाजार में दूसरे व्यक्ति के जरिए साइबर फ्रॉड के मोबाइल नंबर पर रुपये भेज दिए।
साइबर फ्रॉड ने सोने के बिस्किट और आईफोन दिलाने का लालच देकर महिला से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।
गांव बेर नगरिया निवासी अजीत सिंह की पत्नी आरती के मुताबिक उसके पति का मोबाइल नंबर उसके बैंक खाते में रजिस्टर्ड है। 6 मार्च की दोपहर उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। इसमें उसे बताया गया कि उसके नाम से एक पार्सल बुक हुआ है।
बताया गया कि पार्सल में सोने के बिस्किट और एक आईफोन है। पार्सल पाने के लिए कहा गया कि कस्टम ड्यूटी के तौर पर 50 हजार रुपये भेजो और पैसा न भेजने पर पार्सल वापस कर दिया जाएगा। लालच में आकर उसने बैंक पहुंचकर खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए और बाजार में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से साइबर ठग के मोबाइल नंबर पर रुपए भेज दिए। रुपए निकलने का मैसेज पढ़कर पति ने फोन किया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।
Next Story