- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सड़क हादसे...

x
Up News: रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने 53 भेड़ों को टक्कर मार दी. हादसे में 50 भेड़ों की मौत हो गई. 3 गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भेड़ों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आपको बता दें कि पूरा हादसा चुनार थाना क्षेत्र के सुंदरपुर तिराहा के पास हुआ, जब भेड़ पालक अपनी भेड़ों को लेकर घर लौट रहा था|
इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने 53 भेड़ों को रौंद दिया. हादसे में 50 भेड़ों की मौत हो गई. तीन घायल हैं. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद हाईवे पर सिर्फ खून ही खून नजर आया. मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भेड़ों के शवों को हटाया. पुलिस ने पशुपालक की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है|
TagsUpहादसे50 भेड़ोंमौतहड़कंप Upaccident50 sheepdeathpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





