- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: धधकती आग में...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शादी समारोह वाले घर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में एक पांच साल का बच्चा आ गया। आग की चपेट में आने से उसकी झुलसकर मौत हो गई। मासूम बच्चा अपनी मां के साथ लखनऊ से अपनी मौसी की शादी में शामिल होने अपने ननिहाल आया था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। अमानत चट्टा संचालक लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के सकरा गांव का रहने वाला है।
उसके परिवार में पत्नी चांदनी और दो बच्चे शाद और जमान हैं। उसकी ससुराल कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सनिगवां में रहती है। उसकी ससुराल में उसकी साली नसरीन की शादी थी। जिसके लिए उसकी पत्नी चांदनी बड़े बेटे शाद और छोटे बेटे जमान उम्र 5 साल के साथ मायके आई हुई थी। इस दौरान अचानक कमरे में आग लग गई। जमान के साथ खेल रहे दोनों बच्चे कमरे से बाहर आ गए, लेकिन वह आग में फंस गया। आग में जमान झुलस गया। कमरे में रखा दहेज का सामान भी जलकर राख हो गया। कमरे से उठती लपटें देख परिवार के लोग घबरा गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन आग तेज हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद परिवार के लोग जमान को कांशीराम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं इस मामले में चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। बेटे की मौत पर मां चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
TagsUpजिंदाजलामासूम Upaliveburntinnocentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





