उत्तर प्रदेश

UP News: पार्क में खेलते समय फव्वारे में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत

Sarita
8 July 2025 9:56 AM IST
UP News: पार्क में खेलते समय फव्वारे में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दुखद खबर आई है। सेक्टर पी-3 के डी ब्लॉक स्थित पार्क में लगे फव्वारे में सोमवार शाम 5 साल का बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा खेलते-खेलते पार्क में बंद पड़े फव्वारे के पास पहुंच गया। मृतक बच्चे का नाम पृथ्वी था, जो मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता सुभाष और रुचि के साथ डी ब्लॉक में रहता था। माता-पिता कपड़े धोने का काम करते हैं और घटना के वक्त काम में व्यस्त थे। पुलिस के मुताबिक पृथ्वी खेलते-खेलते पार्क में इधर-उधर घूमता रहा और बंद पड़े फव्वारे के पास पहुंच गया, जिसमें पानी भरा हुआ था।
काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्होंने देखा कि बच्चा फव्वारे के पानी में मुंह के बल तैर रहा था। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और मदद पहुंचाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story