उत्तर प्रदेश

Up News: दर्दनाक हादसे में माता-पिता और बेटे समेत 5 लोगों की मौत

Sarita
12 Aug 2025 6:17 AM IST
Up News: दर्दनाक हादसे में माता-पिता और बेटे समेत 5 लोगों की मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से जुड़े मिक्सर ने बाइक सवार 5 लोगों को कुचल दिया। बता दें कि यह सड़क हादसा जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के रहमतू गांव के पास हुआ। सोमवार को पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ बाइक पर शंकरपुर से नवाबगंज जा रहे थे। रहमतू गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सभी को कुचलते हुए पलट गया। जिससे ट्रैक्टर का चालक भी घायल हो गया।
वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने माता-पिता और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर है।
Next Story