- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : टीला ढहने से...
उत्तर प्रदेश
UP News : टीला ढहने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
Sarita
28 April 2025 10:49 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें मिट्टी का टीला ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा नगर पालिका भरवारी के पास हुआ. हादसे के वक्त ये लोग टीले के पास मौजूद थे और अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे ये दब गए|
घायलों की हालत गंभीर, मौके पर जांच में जुटी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को तुरंत इलाज के लिए मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. गांवों में मिट्टी के टीलों से खतरा, सुरक्षा की मांग उठने लगी इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय निवासियों ने इस दुर्घटना के बाद टीले की स्थिति और सुरक्षा को लेकर प्रशासन के समक्ष चिंता व्यक्त की है।
घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राहत कार्य चलाया जा रहा है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, यह दुर्घटना यह भी दर्शाती है कि गांवों में इस तरह के मिट्टी के टीलों और मलबे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।
TagsUPटीलाढहने5 मौतमातमUPhill collapse5 deathsmourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





