उत्तर प्रदेश

Up News: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत

Sarita
24 Aug 2025 12:09 PM IST
Up News: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत
x


Up News :उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में हरदोई-सीतापुर हाईवे पर सरदार नगर पुल के पास यह हादसा हुआ। सवारियों से भरा एक ऑटो जहानाबाद से अमरिया जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चकनाचूर हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग इसे देखकर रोने लगे। हाईवे पर दस मीटर तक सड़क खून से लाल हो गई। लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो चालक समेत चार यात्री शामिल हैं। इनमें दो महिलाएं और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं, एक पुरुष की भी मौत हो गई। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


Next Story