- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: 4 साल की...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक और मासूम हैवानियत का शिकार हुई है. एक वहशी दरिंदा चार साल की मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया. आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे झोपड़ी में फेंक दिया. टॉफी का लालच दिया जानकारी के मुताबिक, यह मामला मैनपुरी के एलाव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक पिता ने शिकायत की है कि उसकी चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है|
उसने पुलिस को बताया कि मासूम घर के बाहर खेल रही थी. तभी गांव में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने वाला एक युवक उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया. वह उसे अपने साथ एक झोपड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया. हैवानियत कर आरोपी फरार बच्ची के साथ हैवानियत कर आरोपी फरार हो गया और बच्ची को झोपड़ी में ही फेंक दिया. बच्ची जोर-जोर से रो रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी|
परिजन बच्ची को अपने साथ थाने ले गए। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर उसका उपचार कराया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
TagsUPमासूमहैवानियतशिकारUPinnocentbrutalityvictimजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





