- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रक और...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सगाई की खुशियां पल भर में बिखर गईं। सोमवार सुबह सगाई से लौट रहे लोगों की कार एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और परिवार के लोग पल भर में ही खत्म हो गए। हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर के गुप्ता ढाबा के पास हुआ। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ढाबे के पास ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में पति-पत्नी, उनके साले और कार का ड्राइवर शामिल हैं। जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग कानपुर में सगाई समारोह से गोंडा लौट रहे थे। हादसे में सुधीर मौर्य (35 वर्ष), उनकी पत्नी शांति मौर्य (33 वर्ष), साला रमाशंकर मौर्य (38 वर्ष) और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमाशंकर के बच्चे अश्क (9 वर्ष), अन्वी (5 वर्ष) और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। इसके बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और वहां से उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चारों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUPट्रकअर्टिगाटक्कर4 मौतUPtruckErtigacollision4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





