- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मिट्टी ढहने...

x
UP News: यूपी के आगरा में फतेहपुर सीकरी के पास राजस्थान सीमा पर स्थित एक गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खनन के दौरान मिट्टी के टीले के नीचे 10 लोग दब गए। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आगरा के फतेहपुर सीकरी से सटे राजस्थान के भरतपुर जिले की सीमा पर घनौली थाना क्षेत्र के गांव दौलत गढ़ के पास चंबल परियोजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। फतेहपुर सीकरी के गांव उत्तू के एक परिवार के दस पुरुष और महिलाएं रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसी गड्ढे से पीली मिट्टी खोदने के लिए आए थे।
ये लोग 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर मिट्टी खोद रहे थे। तभी मिट्टी का टीला ढहकर उनके ऊपर गिर गया। सभी लोग टनों मिट्टी के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलने पर भरतपुर प्रशासन और पुलिस के अलावा फतेहपुर सीकरी से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अपना योगदान देने पहुंचे। जिसके बाद मिट्टी में दबे 6 लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के रूप में हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं। सभी मृतक फतेहपुर सीकरी, आगरा के रहने वाले हैं। एक साथ 4 शव घर पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया।
TagsUPमिट्टीढहने4 मौतदो गंभीरUPsoilcollapse4 killedtwo in critical condition जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





