उत्तर प्रदेश

UP News: बंद पड़े बोरवेल में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत

Sarita
13 May 2025 6:39 AM IST
UP News: बंद पड़े बोरवेल में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सोमवार शाम राया इलाके में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना राया थाना क्षेत्र के तिरवाया गांव की है. पुलिस ने बताया कि अनूप सिंह का तीन साल का बेटा रक्षित उर्फ ​​भोला शाम को आंगन में खेल रहा था और खेलते-खेलते वह घर में बंद पड़े बोरवेल में गिर गया. मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी.|
थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया था और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था. उन्होंने बताया कि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की है|
Next Story