उत्तर प्रदेश

UP News: देर रात 25 फीट की ऊंचाई से गिरे 3 मजदूर

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 11:16 AM IST
UP News: देर रात 25 फीट की ऊंचाई से गिरे 3 मजदूर
x
UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित प्रहलाद गढ़ी में शनिवार देर रात एक फार्म हाउस में काम करते समय 25 फुट की ऊंचाई से तीन मजदूर नीचे जा गिरे, जिनमें से एक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। हलाद गढ़ी क्षेत्र में एक फार्म हाउस की रिओपनिंग करने के लिए उसमें रेनोवेशन का काम किया जा रहा है। इसके चलते सजावट में अन्य काम भी तेजी से कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में देर रात तीन मजदूर छत पर
सीलिंग लाइट
लगाने का काम कर रहे थे। तीनों मजदूरों ने रस्सी के झूले बनाए हुए थे और 25 फुट की ऊंचाई पर लाइटिंग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक मजदूरों के रस्सी के झूले आपस में टकरा गए और तीनों नीचे जा गिरे। तीन मजदूरों के नीचे गिरने से वहां हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य की गंभीर हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मरने वाले मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Next Story