- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बिजली के करंट...
उत्तर प्रदेश
Up News: बिजली के करंट से 3 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहल उठा इलाका
Sarita
24 May 2025 8:47 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि शाम को जनुआ गांव में एक व्यक्ति टिन शेड लगा रहा था और गांव के कुछ लोग उसे उठाने में मदद कर रहे थे, तभी शेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसमें करंट प्रवाहित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि 8 लोग करंट की चपेट में आए, जिनमें से 3 की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि झुलसकर घायल हुए अन्य लोगों में से 3 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सलेमपुर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनू पांडेय (28), पवन कुशवाहा (18) और शिवम पांडेय (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश पांडेय (22), अजय रजत (22), जय शंकर शर्मा (25), त्रिभुवन पांडेय (45) और कृष्ण मुरारी पांडेय (50) झुलसकर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक मोनू सेना का जवान था जो अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर घर आया था।
TagsUpकरंट3 मौतelectric current3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





