उत्तर प्रदेश

UP News:ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

Sarita
6 May 2025 6:31 AM IST
UP News:ट्रक की चपेट में आने से  3 लोगों की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सड़क पर खड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है|
मिली जानकारी के मुताबिक, सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रणधीर मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे नौगढ़ चकिया मार्ग पर बनौरा गांव के पास इश्तियाक (55) और उनकी बहू अफसाना (25) तथा उनका सात वर्षीय पोता शराफत सड़क पर खड़े थे, उसी समय एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद भड़के ग्रामीण, एक घंटे तक जाम किया रास्ता
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक रास्ता जाम किया, लेकिन सर्किल ऑफिसर और अन्य अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद वे मान गए और जाम खुलवाया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Next Story