- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : तस्करी कर...
उत्तर प्रदेश
Up News : तस्करी कर लाए जा रहे 22 मवेशी बरामद, एक की मौत
Sarita
28 March 2025 9:26 AM IST

x
Up News : पुलिस ने बुधवार रात एक ट्रक में तस्करी कर ले जाए जा रहे 22 गोवंश बरामद किए, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सभी जीवित गायों को गौशाला भेज दिया गया है। बुधवार रात करीब दो बजे धम्मौर पुलिस को ट्रक में तस्करी कर ले जाए जा रहे गोवंश की सूचना मिली। पुलिस ने इस्लामगंज-धम्मौर मार्ग पर सरकंडेडीह गांव के पास चेकिंग लगाई और धम्मौर की तरफ आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ट्रक रोककर भाग गया।
पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उस पर 22 गायें लदी मिलीं। गायों को क्रूरता पूर्वक लादा गया था, जिसमें एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ट्रक को थाने ले आई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानचंद्र ने बताया कि बरामद गायों को बंधुआकला के सगरा स्थित गौशाला भेज दिया गया है। ट्रक नंबर के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
TagsUpतस्करीमवेशीबरामदएकमौत Upsmugglingcattlerecoveredonedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





