उत्तर प्रदेश

Up News:प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद

Sarita
25 Aug 2025 12:15 PM IST
Up News:प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद
x
Up News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली जा रही एक निजी बस से 200 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई खेकड़ा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है और अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टूरिस्ट बस में भारी मात्रा में विस्फोटक दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-709बी पर एक बस को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की सीटों और डिब्बों के नीचे 200 किलो विस्फोटक सामग्री छिपाई हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उजैर- निवासी हापुड़, शाहनवाज- निवासी मेरठ। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया था? इसे किसे सप्लाई किया जाना था? इसका इस्तेमाल कहां और किस मकसद से किया जाना था? पुलिस के मुताबिक यह बस मुजफ्फरनगर के चरथावल से दिल्ली जा रही थी। इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट हो गई हैं।
Next Story