उत्तर प्रदेश

Up News:डेरी में इस हालत में अपहृत मिला 2 साल का मासूम बच्चा, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
25 March 2025 9:48 AM IST
Up News:डेरी में इस हालत में अपहृत मिला 2 साल का मासूम बच्चा, आरोपी गिरफ्तार
x
UP News: तंत्र-मंत्र के नाम पर बलि के लिए कथित तौर पर अगवा किए गए और अनाज रखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मिट्टी की देहरी में छिपाकर रखे गए 2 साल के बच्चे को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से एक कुल्हाड़ी और एक चाकू भी बरामद किया गया है. जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि उतरौला थाना क्षेत्र के तेंदुआ तकिया गांव में 2 वर्षीय अनमोल घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया और जब शाम होने के बाद भी वह दिखाई नहीं दिया तो उसकी मां बिंदु ने उसकी तलाश शुरू की. कुमार ने बताया कि काफी देर बाद भी जब अनमोल नहीं मिला तो बिंदु ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी और फिर गांव वाले उसकी तलाश में जुट गए. बलि के लिए अपहृत 2 वर्षीय बालक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एसपी के अनुसार रविवार को ग्रामीण शक के आधार पर पड़ोसी लक्ष्मी नारायण कोरी के घर में घुसे और जब वे मिट्टी की देहरी के पास पहुंचे तो लक्ष्मी नारायण उन्हें रोकने लगे। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोला तो अनमोल बेहोश पड़ा मिला। कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस ने अनमोल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी काला जादू करने में विश्वास रखता है और उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई कुल्हाड़ी और चाकू बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story