- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बेतवा नदी में...

x
UP News: जिले के डकोर थाना क्षेत्र के कहटा गांव में हुए एक दुखद हादसे में शनिवार देर शाम दो युवकों की बेतवा नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों युवक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यह हादसा उस समय हुआ जब 4 युवक नहाने के लिए नदी में गए थे, जिनमें से दो गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। रात करीब नौ बजे गोताखोरों और नाविकों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर युवक डूबे हैं, वहां हाल ही में बजरी खनन हुआ था, जिससे नदी की गहराई काफी बढ़ गई है।
पानी की यही गहराई युवकों की मौत का कारण बनी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के बाद दोनों शवों को बरामद कर लिया। परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस दुखद हादसे से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
TagsUPनदी2मौतUPriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





