उत्तर प्रदेश

UP News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 छात्रों की मौत

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 7:43 AM IST
UP News:  पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 छात्रों की मौत
x
UP News: लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट के पीछे रहीमाबाद गांव में गुरुवार शाम को अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबकर दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कोचिंग से लौटते वक्त नहाने लगे थे। उनके एक साथी ने डूबते देखा तो शोर मचाया और भागकर घरवालों को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ जवान मौके पर पहुंचे। स बीच संजय नामक युवक पहुंचा और तालाब से दोनों को बाहर निकाला। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। विष्णु नगर
निवासी मनमोहन
सिंह का बेटा दुर्गेश सिंह (14) सेंट निखलेश्वर स्कूल का में कक्षा 9 का छात्र था। मुरली विहार के मनोज सिंह का बेटा मानस सिंह (15) लिटिल एंजिल स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता था। दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ कोचिंग पढ़कर करीब शाम करीब 5:30 घर लौट रहे थे।

ग्रामीणों के मुताबिक एयरपोर्ट के रनवे के पास रहीमाबाद गांव से सटी कई हेक्टेयर भूमि है। खनन माफिया ने यहां से मिट्टी खोदवा डाली, जिससे करीब डेढ़ बीघा जमीन पर करीब 18 से 20 फुट गहरा गड्ढा हो गया है। बरसात के कारण उसमें पानी भर गया और अब वह तालाब जैसा बन गया है। बच्चे अक्सर इसमें नहाने के लिए आते थे। कई बार आस पड़ोस के किसानों और लोगों ने बच्चों को नहाने से मना भी किया था।

Next Story