- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गेहूं पीसते...
उत्तर प्रदेश
UP News: गेहूं पीसते समय दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत
Sarita
22 Aug 2025 6:51 AM IST

x
UP News : यूपी के लखीमपुर खीरी में भीरा थाना क्षेत्र के मठिया में ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की फटने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मठिया गाँव निवासी अवधेश (45) पुत्र गजोधर ट्रैक्टर में आटा चक्की लगाकर गेहूं पीसने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह मठिया गाँव स्थित एक घर में गेहूं पीसने गया था। यहाँ गेहूं पीसते समय अचानक चक्की फट गई।
इसमें पास में खड़े उसी गाँव निवासी हरिपाल (45) पुत्र बिंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय प्रियांशु पुत्र विनीत, छह वर्षीय विशाल पुत्र मुन्नालाल, 26 वर्षीय मुदित पुत्र सतपाल और अवधेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए भीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से अवधेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
TagsUPहादसे2 मौतUPaccident2 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





