- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सांप के काटने...

x
Up News: यूपी के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय लड़के को रात में सोते समय सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़का रेस्टोरेंट के एक कमरे में सो रहा था, इसी दौरान यह घटना घटी। बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 17 वर्षीय मनोज की सांप के काटने से मौत हो गई।
मनोज गांव के ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था और घटना के वक्त वह रेस्टोरेंट के ही कमरे में सो रहा था। रात में अचानक एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और मनोज को डस लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद ही मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
TagsUpसांपकाटनेलड़केमौतUpsnakebiteboydeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





