- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : युवक को...

x
UP News: आगरा के बाह थाना क्षेत्र के पुरा जसोल गांव में शुक्रवार रात सिलेंडर से गैस रिसाव रोकने गया एक युवक आग की लपटों में घिर गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी आग की लपटों में घिर गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे 14 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। कई की हालत गंभीर है।
घटना रात करीब 10 बजे की है। बाह के पुरा जसोल निवासी जितेंद्र के घर में सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर जितेंद्र रसोई में गया। अचानक आग लग गई। जितेंद्र दरवाजा नहीं खोल सका। वह अंदर फंस गया। यह देख उसकी पत्नी और बच्चों ने शोर मचाया। पड़ोसी आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के सदस्यों का शोर सुनकर जितेंद्र ने किसी तरह दरवाजा खोला। लेकिन वह खुद आग की लपटों से घिरा हुआ था। लोग उसे बचाने दौड़े। लेकिन वे भी झुलस गए। बाद में किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। तब तक 14 लोग झुलस चुके थे।
एसएन और सैफई रेफर: झुलसे लोगों में जितेंद्र के पिता भागीरथ, बहन प्रीति, बेटी कुमकुम, दिव्या, उमाशंकर, पत्नी चंद्रावती, बेटा अभिलाष, सिद्धेश्वर की पत्नी केसर देवी, बेटा सुरेंद्र, उसका बेटा सौरभ, देवेंद्र प्रताप, आनंद प्रताप, लक्ष्मण आदि शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज के कारण हादसा हुआ। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी झुलसे लोगों को बाह सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज और सैफई भेज दिया गया।
TagsUPयुवकबचानेआगझुलस14 UPyoung mansavedfireburnt14 जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





