- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:विसर्जन जुलूस...
उत्तर प्रदेश
Up News:विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रॉली में करंट लगने से 12 लोग झुलसे
Sarita
23 Aug 2025 7:48 AM IST

x
Up News : नवाबगंज थाना क्षेत्र के निम्निहारा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर निकाले जा रहे विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे लोग करंट की चपेट में आ गए, जिससे करीब 12 लोग झुलस गए और घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह जुलूस निम्निहारा चौराहे से बर्रोहे घाट जा रहा था। इस दौरान ट्रॉली में बैठे बच्चे लोहे की छड़ी पर झंडे लहरा रहे थे, जो ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गई।
छड़ी में प्रवाहित करंट के कारण ट्रॉली पर बैठे लोग करंट लगने से चीखते-चिल्लाते हुए झुलस गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा में भर्ती कराया गया। इनमें संजना पुत्री कांग्रेस, सचिन पुत्र मिश्री, आकाश पुत्र संजय, शोएब पुत्र सगीर, राकेश पुत्र छोटकन, इसरार पुत्र रज्जब, विद्याराम पुत्र विजयी, रुकतार पुत्री इरफान, लक्ष्मी पत्नी माता प्रसाद और रसीला पुत्री मिहीपाल शामिल हैं। जिसमें 12 वर्षीय इसरार पुत्र रज्जब की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ महेश विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी और सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और अंबिका प्रसाद चौधरी तहसीलदार नानपारा, राजस्व निरीक्षक मिश्रीलाल पाल लेखपाल उपेंद्र कुमार यादव, राकेश कुमार भारती मौके पर पहुंचे और घायलों से मिले और सीएचसी चर्दा अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
TagsUpट्रॉलीकरंट12झुलसेUptrolleyelectric currentburnt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





