- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज धमाके के...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज धमाके के साथ फटे 12 गैस सिलेंडर, दुकान की दीवार गिरी
Sarita
26 April 2025 8:53 AM IST

x
UP News: शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे गैस सिलेंडर रिफिल करते समय दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे 12 सिलेंडर जलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे 12 सिलेंडर एक-एक कर तेज धमाकों के साथ फट गए। दुकान में दरारें आ गईं और दीवार ढह गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान संचालक आग में झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया कि गांव नरौली में परचून की दुकान पर सत्यपाल पुत्र भीकम सिंह गैस रिफिलर का काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह दुकान पर सिलेंडर में गैस भर रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। परचून की दुकान में गैस से भरे 12 सिलेंडर रखे थे। आग ने सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक-एक कर सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। दुकान की दीवार ढह गई। छत में दरारें आ गईं।
इस घटना में दुकान मालिक सत्यपाल गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। दुकान में 12 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुकान मालिक झुलस गया है। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
TagsUPधमाकेसिलेंडरदीवारगिरीUPexplosioncylinderwallcollapsedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





