उत्तर प्रदेश

Up Murder: धारदार हथियार से युवक की हत्या,इलाके में मचा हड़कंप

Sarita
29 Aug 2025 11:01 AM IST
Up  Murder: धारदार हथियार से युवक की हत्या,इलाके में मचा हड़कंप
x
Up Murder: वाराणसी जिले के चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सिंहवार निवासी अनिल कुमार 28 वर्ष पुत्र छोटे कुमार रात में खाना खाने के बाद अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात करीब 12 बजे जब उसके पिता छोटेलाल झोपड़ी में पहुंचे तो बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा देख दंग रह गए।
उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पूरे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की शादी इसी साल 28 मई को मेउड़ी गांव में हुई थी। अनिल दो भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
Next Story