उत्तर प्रदेश

यूपी मिशन 2022: आज बीजेपी जारी करेगी अपने प्रत्याशियों की सूची, 172 नाम फाइनल, कुछ पर पेंच फंसा

Renuka Sahu
15 Jan 2022 1:47 AM GMT
यूपी मिशन 2022: आज बीजेपी जारी करेगी अपने प्रत्याशियों की सूची, 172 नाम फाइनल, कुछ पर पेंच फंसा
x

फाइल फोटो 

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची अभी जारी नहीं हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची अभी जारी नहीं हुई है। मकर संक्रांति के मौके पर सूची जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। अब यह सूची शनिवार को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि कई पार्टी नेता रविवार की भी संभावना जता रहे हैं।

उधर, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में फिर 18 जनवरी को बैठक प्रस्तावित है। इसमें पार्टी आगे के चरणों के नामों को भी फाइनल करेगी। पार्टी में अभी तक 300 से ज्यादा सीटों पर मंथन हो चुका है और करीब 172 नाम फाइनल किए जा चुके हैं लेकिन पहले और दूसरे चरण की कुछ सीटों पर पेंच फंसा है। कुछेक ऐसी सीटें भी खाली रखी गई हैं, जहां दूसरे दलों के कुछ नेताओं से बातचीत चल रही है।
कुछ बड़े नामों के जरिए जवाब देने के मूड में भाजपा
भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान सहित कई विधायकों के इस्तीफे के बाद अब भाजपा भी जवाबी कार्रवाई के मूड में है। रिश्ते में मुलायम सिंह के समधी लगने वाले सिरसागंज विधायक हरिओम को पार्टी शामिल कर चुकी है।
सैफई परिवार से जुड़े एक और सदस्य के भी भाजपा में आने की चर्चाएं हैं। गोरखपुर क्षेत्र के एक बड़े नेता भी संपर्क में बताए जा रहे हैं। वहीं कभी बसपा का ब्राह्मण चेहरा कहे जाने वाले रामवीर उपाध्याय भी शनिवार को भाजपाई होने जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई और नामों की चर्चा है।
Next Story