उत्तर प्रदेश

UP Encounter: 9 अपराधी गिरफ्तार, पैसे, पिस्टल और बाइक बरामद

Sarita
15 Aug 2025 7:51 AM IST
UP Encounter:  9 अपराधी गिरफ्तार, पैसे, पिस्टल और बाइक बरामद
x
UP Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुठभेड़ को अंजाम दिया। आगर में देर रात दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई। एक मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार हुआ। दूसरी मुठभेड़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी और इनामी बदमाश दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्टल, कारतूस, खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक मुठभेड़ थाना धौकी में जबकि दूसरी थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में हुई। लूट के 4 लाख पचास हजार रुपये, दो बाइक और एक पिस्टल बरामद हुई है। गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। अपराधी नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई। वाराणसी जिले में पुलिस और चेन स्नेचरों व बाइक चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। लंका इलाके में हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। जबकि दूसरा अपराधी फरार हो गया। मुठभेड़ में अपराधी विकास पटेल के पैर में गोली लगी। अपराधी आकाश पटेल भभुआ कैमूर बिहार का रहने वाला है। मौके से बरामद बाइक बीएचयू परिसर से चुराई गई थी। दो सप्ताह में अपराधी ने चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था।
Next Story