उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022: आज मेरठ आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, तीन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Renuka Sahu
27 Jan 2022 2:49 AM GMT
यूपी चुनाव 2022: आज मेरठ आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, तीन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
x

फाइल फोटो 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आज यानी गुरुवार को मेरठ आएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आज यानी गुरुवार को मेरठ आएंगे। स्वतंत्र देव सिंह तीन विधानसभा सीटों (मेरठ कैंट, मेरठ शहर और किठौर) पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे। साथ ही पार्टी समर्थकों में चुनाव के लिए जोश भरेंगे।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को मुजफ्फरनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खतौली में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के घर पर खाना खाया। उधर, वाल्मीकि बस्ती से काफिला गुजरा तो लोगों ने भाजपा के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने हाथरस की घटना पर नाराजगी जताई गई।
Next Story