उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर किस्मत आजमाएंगे 39 प्रत्याशी, दादरी में सबसे अधिक उम्मीदवार

Renuka Sahu
28 Jan 2022 6:27 AM GMT
यूपी चुनाव 2022 : गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर किस्मत आजमाएंगे 39 प्रत्याशी, दादरी में सबसे अधिक उम्मीदवार
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों सीटों पर इस बार कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों सीटों पर इस बार कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक 14 प्रत्याशी दादरी विधानसभा सीट पर हैं। नोएडा में 13 और जेवर सीट से 12 उम्मीदवार अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जनपद में 10 फरवरी को मतदान होना है।

गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा, दादरी और जेवर सीट के लिए गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। उम्मीद थी कोई न कोई प्रत्याशी नाम वापस लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तीनों सीटों पर 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। गौतम बुद्ध नगर में पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। 27 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन था।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई के मुताबिक, जनपद में 39 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सबसे अधिक दादरी विधानसभा क्षेत्र से 14 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में हैं। नोएडा से 13 और जेवर विधानसभा क्षेत्र से 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, सारी प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। 125 सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक जनपद में मौजूद हैं। वह भी पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।
दादरी : भाजपा: तेजपाल सिंह नागर, कांग्रेस : दीपक कुमार भाटी चोटीवाला, सपा-रालोद : राजकुमार भाटी, बसपा : मनवीर भाटी, आप: संजय चेची, अन्य: चमन सिंह, अन्नु खान, जगदीश सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, विनय नागर, हेमंत शर्मा, अमित बैसोया, टीएन सिंह, संजय कुमार शर्मा
नोएडा : भाजपा : पंकज सिंह, कांग्रेस : पंखुड़ी पाठक, सपा-रालोद : सुनील चौधरी, बसपा : कृपाराम शर्मा, आप: पंकज अवाना, अन्य: आशीष शर्मा, ध्रुव अग्रवाल, नीतीश, बिजेंद्र सिंह, रोहित, येशु सिंह, सर्मेंद्र और सौरभ गोयल
जेवर : भाजपा : धीरेंद्र सिंह, कांग्रेस : मनोज चौधरी, सपा-रालोद : अवतार सिंह भड़ाना, बसपा : नरेंद्र भाटी, आप: पूनम सिंह, अन्य: नीरू वालिया, मनोज कुमार शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, धनीराम, विजय, वीर सिंह और सुनील गौतम
विधानसभावार प्रत्याशियों की डिटेल
विस सीट नामांकन भरे खारिज हुए बचे हुए
नोएडा 23 10 13
दादरी 16 2 14
जेवर 13 1 12
गाजियाबाद में सभी सीटों पर मैदान में 52 प्रत्याशी : जनपद की पांचों विधानसभाओं में कुल 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होगे। आगामी दस फरवरी को मतदाता इनमें से अपना नेता चुनने के लिए वोट करेंगे। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। वहीं सबसे कम सात उम्मीदवार मोदीनगर में चुनाव लगेंगे। गुरुवार को दो साहिबाबाद व एक लोनी के उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया।
Next Story