- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : निकाह से पहले ही...
उत्तर प्रदेश
UP : निकाह से पहले ही मौत प्रेम में पागल सद्दाम ने छीनी निहाल की जिंदगी
Saba Naaz
18 Jun 2025 3:22 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : यूपी के रामपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे को मौत के घाट उतारने वाला दुल्हन का प्रेमी सद्दाम मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लेने के बाद सद्दाम हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। मुठभेड़ के दौरान सद्दाम के पैर में गोली लगी है।
सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के मुताबिक सद्दाम को सोमवार रात ही हिरासत में ले लिया था। हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने के लिए उसे देर रात मौका-ए-वारदात पर ले जाया जा रहा था। तभी उसने एक हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर दौड़ लगा दी। पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने गोली चलाते हुए घेराबंदी की। एक गोली पैर में लगने से सद्दाम पकड़ में आ गया। गिरफ्तारी के बाद उसका इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गांव धनुपुरा निवासी सद्दाम और उसके साथी फरमान ने गूजर टोली निवासी निहाल की हत्या कर दी थी। सद्दाम उस लड़की से प्यार करता था, जिससे निहाल की शादी होनी थी बरात जाने से एक दिन पहले सद्दाम दुल्हन का चचेरा भाई बताकर निहाल के करीब तक पहुंचा था। उसे अगवा करने के बाद मार डाला था। निहाल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि होने वाली दुल्हन भी इस साजिश में शामिल थी।
पुलिस ने हत्या में उसे भी नामजद किया है। दूसरे हत्यारोपी फरमान को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। निहाल की हत्या के मुख्य हत्यारोपी सद्दाम से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। सद्दाम ने पुलिस को बताया है कि उसके और गुलफशां के बीच अफेयर चल रहा था। उसने गुलफशां से शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन गुलफशां के परिजनों ने उसका निकाह निहाल से तय कर दिया। बताया कि जब निकाह की जानकारी हुई तो उसे काफी गुस्सा आया। वह गुलफशां से बेइंतहा प्यार करता था, इसके बाद भी वह निकाह कर रही थी।
उसे यह बात अच्छी नहीं लगी। इसलिए निहाल को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सद्दाम के बयान को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में धनुपुरा निवासी गुलफशां, इसी गांव के सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नायब का आरोप है कि गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कराई है।
Tagsनिकाहमौतप्रेमपागलसद्दाम। निहालजिंदगीNikaahdeathlovemadSaddam. Nihallifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





