- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: पुरानी रंजिश...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Sarita
13 May 2025 6:09 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर के पास यह वारदात हुई।मधुबन कॉलोनी मंडी श्याम नगर निवासी विशाल (24) की दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अच्छेजा थाना क्षेत्र के बादलपुर निवासी राहुल और सनी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
परिजनों के मुताबिक आरोपी राहुल के भाई शेखर की वर्ष 2022 में हत्या कर दी गई थी और इसी सिलसिले में विशाल जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में विपिन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
TagsUPरंजिशयुवकहत्याUPrivalryyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





