- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: डीजे पर...

x
UP Crime: यूपी के देवबंद में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवबंद के सांपला रोड स्थित मोहल्ला फौलादपुरा निवासी जावेद उर्फ कलवा की बेटी की शादी के लिए खतौली से बारात आई थी। सांपला रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में ही निकाह समारोह चल रहा था।
उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव कुरड़ी निवासी तसव्वुर और उसके चाचा असलम का बारात में आए मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा निवासी युवकों से डीजे पर डांस करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हुई मारपीट में युवकों ने तसव्वुर और असलम पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तस्वीर को हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुड़की ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक तस्वीर के पिता मुनव्वर ने थाने में गांव नरा निवासी शमशाद, गांव जटोल निवासी नदीम व सांपला रोड निवासी जावेद और इंतजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
TagsUPडीजेयुवकहत्याUPDJyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





