उत्तर प्रदेश

UP Crime: धर्मशाला में सोने पर युवक की हत्या

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 7:42 AM IST
UP Crime: धर्मशाला में सोने पर युवक की हत्या
x
UP Crime: संभल सदर कोतवाली क्षेत्र में धर्मशाला में सोने गए मजदूर की दो सगे भाइयों सहित चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। शनिवार को श्मशान घाट के पास भरे पानी में मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मजदूर की हत्या करने वाले चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कबीर की सराय निवासी मजदूर अमीरचंद 30 वर्ष शुक्रवार की शाम हर रोज की तरह मुहल्ला के पास स्थित श्मशान घाट के पास धर्मशाला में सोने गया था। शनिवार की सुबह साथी मजदूरों ने धर्मशाला से ही मजदूरी करने के लिए बुलाकर ले जाने के लिए अमीरचंद का खाना ले लिया और धर्मशाला पर आ गए। पूछताछ में चारों ने बताया कि अमीरचंद श्मशान घाट के पास स्थित धर्मशाला में सोने आता था।
यहां आने के लिए कई बार अमीरचंद से मना किया था। इसी बात को लेकर दो तीन दिन पहले भी अमीरचंद से विवाद हुआ था। शुक्रवार की रात विवाद होने के बाद रामकिशन, दलवीर, गुड्डू व मनोज ने ईंट मारकर व गला फंदे से कसकर अमीरचंद की हत्या कर दी।
Next Story