- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: संपत्ति...

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाई और चाचा ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद वे स्कूटी पर शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। जैसे ही वे रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे तो वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें देख लिया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे स्कूटी लेकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने कुछ दूर जाकर शव फेंक दिया और भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय का है। यहां राजू अपने परिवार के साथ रहता है।
राजू ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से उसका एक बेटा सनी है, जबकि दूसरी से गौतम था। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। गौतम की कल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले गौतम का अपने सौतेले भाई सनी से संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त गौतम के पिता राजू सीतापुर में थे। सनी और उसके चाचा सतीश ने पूरे दिन शव को घर में ही रखा। शव को ठिकाने लगाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार किया।
वे शव को ठिकाने लगा रहे थे
गुरुवार आधी रात करीब एक बजे सनी और उसके चाचा सतीश ने गौतम के शव को पॉलीथिन में लपेटा। वे उसे स्कूटी पर लेकर दातागंज रोड पर जा रहे थे। उनकी योजना शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने की थी। इसी दौरान जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही गश्त कर रहे थे। सिपाहियों ने शक के आधार पर स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी चला रहे सनी ने स्पीड बढ़ा दी।
सिपाहियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। भाई और चाचा सुनसान इलाके में पहुंचे और अंधेरा देखकर शव को नीचे फेंक दिया। वे स्कूटी मोड़कर भागने लगे। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सनी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सतीश को भी पकड़ लिया। सनी ने बताया कि गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस से बचने के लिए वे शव को रेलवे लाइन पर फेंकने जा रहे थे।शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सनी का झूठ उजागर हुआ।
रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। चेहरे पर नाखून के निशान मिले हैं। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के भी निशान हैं। सिर की चोट खुली नहीं थी। अंदरूनी चोट के कारण सिर में खून का थक्का जम गया था। हत्या के बाद दोनों ने शव को पूरे दिन घर में छिपाए रखा। आरोपी सतीश पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। वह 29 मार्च को जमानत पर बाहर आया था।आरोपी सन्नी की पत्नी निशा ने बताया कि बंटवारे को लेकर मेरे पति और देवर में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। होली पर भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा काफी दिनों से चल रहा है। इसी के चलते पुलिस भी आई थी। वह मेरे पति और चाचा को उठाकर ले गई। मौत कैसे हुई, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। गौतम एक डॉक्टर के पास काम करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उसने किस हथियार से सिर पर हमला किया और हत्या कहां की? इन पहलुओं पर जांच की जा रही है।
TagsUPसंपत्तिविवादयुवकहत्याUPpropertydisputeyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





