उत्तर प्रदेश

Up Crime: बड़े भाई की छोटे ने कर दी चाकू से गोद कर हत्या

Sarita
17 Jan 2026 8:33 AM IST
Up Crime: बड़े भाई की छोटे ने  कर दी चाकू से गोद कर हत्या
x
Up Crime: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। दरअसल, 50 हजार रुपये देने से इनकार करने पर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने कई बार अपने भाई पर चाकू से हमला किया, जिसके चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पीड़ित परिवार की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी भाई की तलाश के लिए पुलिस की 3 टीमें छापेमारी कर रही है।
बहादुरगढ़ के आंबेडकर नगर निवासी उमेश (32) अपनी पत्नी संगीता और दो छोटी बेटियों के साथ-साथ अपने छोटे भाई दीपांशु के साथ रहते थे। उमेश ही नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह लंबे समय से नशा भी करते थे, जिसके चलते अक्सर पत्नी और परिजन से झगड़ा कर मारपीट भी करता था। परिजन के अनुसार, गुरुवार देर रात उमेश शराब पीकर घर आया और पत्नी संगीता एवं परिजनों से 50 हजार रुपये मांगे। जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो
उमेश ने घर में तोड़-फोड़ करने
के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए दीपांशु ने चाकू उठाकर उमेश की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार कर दिया।
उमेश इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होकर उमेश वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। वहीं, परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उमेश को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने पहले घटना को छिपाने के लिए उसे आत्महत्या को दर्शाना चाहा, परंतु पुलिस के जांच करने पर मामला खुल गया।मृतक उमेश दो साल पहले दिल्ली में एयरपोर्ट पर कर्मचारी था, लेकिन किसी कारण से नौकरी से निकाल दिया गया था। ऐसे में वह दूसरी जगह नौकरी कर घर चला रहा था। इसी बीच किसी ने अच्छी नौकरी दिलाने के लिए उससे 50 हजार रुपये की डिमांड की थी, जिस कारण वह हर रोज पत्नी और परिजन से 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था।
Next Story