- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime: चलती कार में...
उत्तर प्रदेश
Up Crime: चलती कार में युवती से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Sarita
8 Oct 2025 12:32 PM IST

x
Up Crime :उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र में चलती कार में छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि सोमवार को 18 वर्षीय छात्रा ने जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर की दोपहर वह बांसी कस्बे से ऑनलाइन छात्रवृत्ति का फॉर्म भरकर पैदल घर लौट रही थी, तभी खरखरी चेकडैम के पास वह अपने परिचित नितिन ठाकुर की कार में बैठ गई और आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि कार चला रहे नितिन के दोस्त ने भी उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों आरोपी शाम करीब सात बजे सोरई रोड स्थित एक मंदिर के पास लड़की को छोड़कर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता मुख्य आरोपी (नितिन) को पिछले ढाई महीने से जानती थी और वे एक-दूसरे के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि घटना से पहले छात्रा अपनी मर्जी से कार में बैठी थी। सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpकारयुवतीगैंगरेपUpcaryoung womangang-rape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





